दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में भाजपा ने बदले प्रदेश अध्यक्ष

By VNI India | Posted on 28th May 2026 | राजनीति
भाजपा

नई दिल्ली, 28 मई, (वीएनआई) केंद्र शासित भारतीय जनता पार्टी ने आज संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए  4 महत्वपूर्ण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी इस लिस्ट के जरिए बीजेपी ने आगामी चुनावों के मद्देनजर क्षेत्रीय, सामाजिक और महिला समीकरणों को साधने की एक बड़ी कोशिश की है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हर्ष मल्होत्रा के अनुभव और केंद्रीय राजनीति में उनकी सक्रियता को देखते हुए दिल्ली फतह की जिम्मेदारी उनके कंधों पर सौंपी गई है। हरियाणा में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों को देखते हुए भाजपा ने महिला नेतृत्व को प्राथमिकता दी है। पार्टी आलाकमान ने डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं पंजाब में सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।जबकि उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा में संगठन को सक्रिय बनाने के लिए बीजेपी ने स्थानीय नेतृत्व पर दांव लगाते हुए वर्तमान विधायक श्री अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा भाजपा प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 28th Jul 2026
Today in History
Posted on 28th Jul 2026
Thought of the Day
Posted on 27th Jul 2026
Today in History
Posted on 27th Jul 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

rammohan
Today in History

Posted on 5th May 2025

chit
Today in History

Posted on 16th Jun 2026

ratn
Today in History

Posted on 2nd Jan 2026

Today in History
Posted on 3rd Jan 2026
Thought of the Day
Posted on 27th Jul 2025
Thought of the Day
Posted on 20th Sep 2025
Thought of the Day
Posted on 18th Nov 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india