आईएएस लोखंडे प्रशांत सीताराम सीबीएसई के नए चेयरमैन बने

By VNI India | Posted on 2nd Jun 2026 | देश
सीबीएसई

नई दिल्ली, 2 जून, (वीएनआई) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए सीबीएसई चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को आज अचानक तबादला कर दिया। वहीं सीबीएसई के नए चेयरमैन के रूप में आईएएस लोखंडे प्रशांत सीताराम को नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार ने राहुल सिंह के स्थान पर गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आईएएस लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। गौरतलब है इस फैसले के पीछे कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में लागू की गई नई डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में कथित अनियमितताओं और व्यापक छात्र शिकायतों को मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं यह बदलाव शिक्षा मंत्रालय और पूरे देश के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सीबीएसई देश की सबसे बड़ी शिक्षा बोर्डों में से एक है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत स्वायत्त संस्था है। यह देशभर के हजारों स्कूलों में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करती है। लगभग 1.8 करोड़ से ज्यादा छात्र-छात्राएं इससे जुड़े हैं। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

hindi
Today in History

Posted on 14th Sep 2025

instruments
Thought of the Day

Posted on 12th Aug 2026

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2026
Today in History
Posted on 30th Jul 2025
Today in History
Posted on 13th Oct 2025
Thought of the Day
Posted on 24th Jun 2026
Today in History
Posted on 29th Mar 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india