केन विलियमसन ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

By VNI India | Posted on 12th Jun 2026 | खेल
केन विलियमसन

नई दिल्ली 12 जून ( वीएनआई ) न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और  महान बल्लेबाज में शामिल केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। विलियमसन के इस अचानक लिए गए फैसले से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और खेल जगत स्तब्ध है। केन विलियमसन ने 16 साल पहले अपने करियर की शुरुआत भारत के खिलाफ डेब्यू मैच से की थी।


न्यूजीलैंड को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप दिलाने वाले विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से ठीक पहले यह चौंकाने वाला फैसला लिया।  उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि मैं पिछले कुछ समय से इस बारे में सोच रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह पूरी तरह साफ हो गया कि अलग होने का यही सही समय है। मैंने हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक मजबूत भूख और प्रेरणा महसूस की है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ झोंक दिया। उन्होंने आगे कहा कि अपनी पूरी क्षमता से कम के साथ आगे बढ़ते रहना सही नहीं होता। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं अपनी शर्तों पर खेल को अलविदा कह रहा हूं। मैं इस टीम के भविष्य को लेकर बहुत सकारात्मक हूं। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने विलियमसन को विश्व क्रिकेट का एक महान एंबेसडर बताते हुए कहा कि केन के साथ काम करना एक वास्तविक विशेषाधिकार था। उनके आंकड़े और बल्लेबाजी कौशल खुद अपनी कहानी बयां करते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड टीम और विश्व क्रिकेट के लिए उनके जो मायने हैं, वही उनकी असली विरासत होगी। उन्होंने हमेशा टीम को खुद से आगे रखा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 29th Oct 2026
Today in History
Posted on 29th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ishwar
Today in History

Posted on 26th Sep 2026

Today in History
Posted on 29th Jun 2026
Today in History
Posted on 24th Jul 2025
Thought of the Day
Posted on 6th Jun 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india