प्रधानमंत्री मोदी ने मकर संक्रांति पर कहा 'सूर्यो देवो दिवं गच्छेत् मकरस्थो '

By VNI India | Posted on 14th Jan 2026 | देश
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 14 जनवरी (वीएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में मनाई जा रही मकर संक्रांति के अवसर पर  देशवासियों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही उन्होंने सभी को 'माघ बिहू' और 'उत्तरायण' के लिए भारतवासियों को शुभकामनाएं दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर सभी के स्वस्थ और खुश रहने की प्रार्थना की है और लोगों को इस त्योहार का अर्थ भी बताया है। प्रधानमंत्री ने लिखा है कि ' संक्रांति के इस पावन अवसर को देश के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाता है। मैं सूर्यदेव से सबके सुख-सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। सूर्यो देवो दिवं गच्छेत् मकरस्थो रविः प्रभुः। उत्तरायणे महापुण्यं सर्वपापप्रणाशनम्॥' सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की असीम शुभकामनाएं। तिल और गुड़ की मिठास से भरा भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का यह दिव्य अवसर हर किसी के जीवन में प्रसन्नता, संपन्नता और सफलता लेकर आए। सूर्यदेव सबका कल्याण करें।' इसके अलावा, उन्होंने सभी को माघ बिहू की भी शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि भारत में मकर संक्रांति को अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे खिचड़ी पर्व कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान, स्नान और पूजा का विशेष महत्व है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा, नई शुरुआत और खुशहाली का संदेश मिलता है। तिल, गुड़, चावल और दाल से बनी खिचड़ी शुद्धता, सरलता और संतुलन का प्रतीक मानी जाती है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 17th Nov 2026
Today in History
Posted on 17th Nov 2026
Thought of the Day
Posted on 16th Nov 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

peace
Today in History

Posted on 21st Sep 2025

sen
Today in History

Posted on 3rd Nov 2025

sexophone
Thought of the Day

Posted on 12th Sep 2025

Today in History
Posted on 13th Jul 2026
Today in History
Posted on 5th May 2025
Today in History
Posted on 2nd May 2025
Thought of the Day
Posted on 27th Jun 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india