दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा नशे के खिलाफ जंग में पंजाब के साथ पूरा देश

By VNI India | Posted on 19th Sep 2026 | राजनीति
रेखा गुप्ता

फतेहगढ़, 19 सिंतबर, (वीएनआई) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अपने पंजाब दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' के दूसरे चरण में शामिल हुईं। इस मौके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने फतेहगढ़ साहिब से 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' के दूसरे चरण की शुरुआत की।

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फतेहगढ़ साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब में माथा टेका और गुरु चरणों में अरदास की। उन्होंने सभी लोगों के जीवन में सेवा, सत्य और सद्भाव का प्रकाश बने रहने की कामना की। साथ ही कहा कि वाहेगुरु जी की कृपा हर व्यक्ति पर बनी रहे।रेखा गुप्ता ने गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद कहा कि उन्होंने गुरु साहिब से पंजाब के लोगों को शक्ति देने की प्रार्थना की है, ताकि नशे के खिलाफ लड़ाई को मिलकर आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने पंजाब के युवाओं को सुरक्षित बनाने की जरूरत पर जोर दिया। रेखा गुप्ता ने आगे कहा, पंजाब को नशे से बचाने की इस लड़ाई में पूरा देश उसके साथ खड़ा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 29th Oct 2026
Today in History
Posted on 29th Oct 2026
Today in History
Posted on 27th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

khudi
Today in History

Posted on 11th Aug 2026

kapil
Today in History

Posted on 25th Jun 2026

mashal
Thought of the Day

Posted on 17th Aug 2026

Thought of the Day
Posted on 29th Nov 2025
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 6th Jun 2025
Thought of the Day
Posted on 10th Sep 2025
Thought of the Day
Posted on 21st Sep 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india