नई दिल्ली 24 नवम्बर (वीएनआई) बिहार के 15 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर 2026 को दोहा में क्रिकेट इतिहास रच दिया। भारत ए की ओर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने महज 28 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का 29 गेंदों में शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यह जानना दिलचस्प होगा कि 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में जन्मे वैभव ने बहुत छोटी उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी स्वयं क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन अपना सपना पूरा नहीं कर सके। उन्होंने बेटे की प्रतिभा पहचानकर उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वैभव की ट्रेनिंग के लिए वे जमीन तक बेचने को तैयार हो गए और समस्तीपुर से पटना तक नियमित रूप से ले जाते रहे।
आपको बता दें कि वैभव ने 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में पदार्पण किया और सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। 2026 के अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने 439 रन बनाए, फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम में भी जगह मिली।
No comments found. Be a first comment here!