लालू यादव ने कहा राहुल का इस्तीफा कांग्रेस के लिए आत्मघाती होगा

By Shobhna Jain | Posted on 28th May 2019 | राजनीति
altimg

रांची, 28 मई, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गाँधी के इस्तीफे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि राहुल का इस्तीफा कांग्रेस के लिए आत्मघाती साबित होगा।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने कहा राहुल गांधी अगर कांग्रेस पार्टी के पद से इस्तीफा देते हैं तो ये एक अच्छा फैसला नहीं होगा। लालू यादव की कहना है कि गांधी-नेहरू परिवार से अलग कोई शख्स जैसे ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा तो इसे मोदी और शाह गलत तरह के प्रचारित करेंगे। कहा जाएगा कि वो राहुल-सोनिया के रिमोट से चलते हैं। लालू ने कहा कि भाजपा के सामने विपक्ष चुनाव हारा, ये एक सच है। सभी पार्टियों को इसे सामूहिक नाकामी के रूप में स्वीकार करना चाहिए और इस बात पर आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या गलत हुआ। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के महज 52 सीटों पर सिमटने के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। 
वहीं चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे लालू यादव तबीयत खराब होने के चलते रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
- अज्ञात

Posted on 25th Oct 2015

आज का दिन :
Posted on 12th Feb 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india