दिल्ली में सुबह कुहासा छाया रहा , 18 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 19th Dec 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह कुहासा छाया रहा और सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 18 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 28 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, तीन के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 78 फीसदी दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 1,500 मीटर रही।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिन के दौरान आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.6 सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 31st Aug 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india