भूपिंदर सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Nov 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 02 नवंबर, (वीएनआई) हरियाणा में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भूपिंदर सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। कांग्रेस हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल है।

 हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने आज इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को बैठक में नेता नियुक्त करने का फैसला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ा था, उन्होंने हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। भूपिंदर सिंह हुड्डा अब हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। गौरतलब है हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपिंदर सिंह हुड्डा इस बार के विधानसभा चुनाव में गढ़ी सांपल- किलोई सीट से विधायक चुनकर आए हैं। वहीं वह हरियाणा के हालिया चुनाव में कांग्रेस के सीएम पद के भी चेहरे थे। कांग्रेस इस चुनाव में 31 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india