मोहन भागवत ने कहा अहिंसा हमारा धर्म, गुंडों को सबक सिखाना भी हमारा धर्म

By VNI India | Posted on 26th Apr 2025 | देश
मोहन भागवत

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (वीएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पहलगाम हमले पर बड़ा बयान देते हुए कहा, अहिंसा हमारा धर्म है और गुंडों को सबक सिखाना भी हमारा धर्म है। हम अपने पड़ोसियों का कभी अपमान या नुकसान नहीं करते लेकिन फिर भी अगर कोई बुराई पर उतर आए तो दूसरा विकल्प क्या है?'

मोहन भागवत ने दिल्ली में 'द हिंदू मेनिफेस्टो' नामक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में कहा, 'अहिंसा हमारा स्वभाव है, हमारा मूल्य है...लेकिन कुछ लोग नहीं बदलेंगे, चाहे कुछ भी करो, वे दुनिया को परेशान करते रहेंगे, तो इसका क्या करें? अहिंसा हमारा धर्म है और गुंडों को सबक सिखाना भी हमारा धर्म है।उन्होंने आगे कहा कि हम अपने पड़ोसियों का कभी अपमान या नुकसान नहीं करते लेकिन फिर भी अगर कोई बुराई पर उतर आए तो दूसरा विकल्प क्या है? राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है, राजा को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। मोहन भागवत की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है, जब हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

hicky
Today in History

Posted on 29th Jan 2026

movie
Thought of the Day

Posted on 20th Sep 2026

Thought of the Day
Posted on 17th Jul 2025
Today in History
Posted on 5th Apr 2026
Thought of the Day
Posted on 12th Sep 2025
Today in History
Posted on 24th Apr 2026
Today in History
Posted on 7th May 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india