अरविंद केजरीवाल ने कहा राहुल गांधी ने दिल्ली में गठबंधन से किया इनकार

By Shobhna Jain | Posted on 1st Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 01 अप्रैल, (वीएनआई) आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य में गठबंधन से इनकार कर दिया है। इसी के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर विराम लग गया है। 

आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए आप से गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने जा रहा है। उन्होंने कहा हमने राहुल गांधी के साथ बैठक की थी लेकिन उन्होंने गठबंधन से इनकार कर दिया था। केजरीवाल के इस बयान के बाद दिल्ली में अब त्रिकोणीय मुकाबला होना तय हो गया है। गौरतलब है कि बीते रविवार को दिल्ली कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा था कि सोमवार तक आप-कांग्रेस गठबंधन पर तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा था कि इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india