जापान फिर भूकंप से दहला

By Shobhna Jain | Posted on 24th Nov 2016 | विदेश
altimg
टोक्यो, 24 नवंबर (वीएनआई)| जापान के फुकुशिमा में आज तड़के 6.1 रिक्टर पैमाने पर तेज भूकंप दर्ज किया गया। फुकुशिमा प्रांत के तटीय क्षेत्र में भूकंप का केंद्र दर्ज किया गया।पिछले दो दिन मे जापान मे भूकंप का यह तीसरा बड़ा झटका है. भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। फुकुशिमा परमाणु संयंत्रों में भी कोई गड़बड़ी नहीं रही। गौरतलब है कि मंगलवार को भी समान क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india