योगी आदित्यनाथ गुजरात गौरव यात्रा में होंगे शामिल

By Shobhna Jain | Posted on 13th Oct 2017 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 13 अक्टूबर (वीएनआई)| भाजपा गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल करेगी। उनके गुजरात चुनाव प्रचार अभियान का पहला चरण आज से शुरू हो रहा है। 

कार्यक्रम के मुताबिक, शुक्रवार को मुख्यमंत्री लखनऊ से राजकीय वायुयान से केंद्र शासित प्रदेश दमन दीव के दमन हवाईअड्डे उतरे। वहां से वह 10 बजे गुजरात के बलसाड़ जिले पहुंचे, जहां वह भाजपा की गुजरात गौरव यात्रा में शिरकत करेंगे। वह कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।  योगी रात को सूरत सर्किट हाउस में ठहरेंगे। अगले दिन मुख्यमंत्री सूरत से विमान द्वारा भुज जाएंगे। वहां पर वह गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होंगे और कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कच्छ पहुंचेगे। वहां से वह राजकीय वायुयान से देर रात दिल्ली पहुंचेंगे। 

योगी गुजरात दौरे के दौरान उद्यमियों व निवेशकों से मुलाकात करेंगे और उन्हें उप्र में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। वह उत्तर भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक सूरत के होटल ग्रैंड भगवती में होगी। औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव आलोक सिन्हा व अन्य अधिकारी तैयारी के लिए गुजरात चले गए हैं। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी इसमें भाग लेंगे। महाना के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल कुछ समय पहले गुजरात जाकर निवेशकों को उप्र के लिए आमंत्रित कर चुका है। भाजपा के प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक ने आईएएनएस को बताया कि भाजपा एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। इस नाते योगी भी गुजरात में पार्टी का प्रचार करने गए हैं। वह गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होंगे और रविवार को लौट आएंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india