राजधानी दिल्ली में सुबह तेज धूप

By Shobhna Jain | Posted on 6th Jun 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 6 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यहां सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम को धूल भरी आंधी चलने के आसर हैं।" राजधानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है। बीते रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india