यशवंत सिन्हा ने अफ्स्पा को लेकर बीजेपी पर हमला बोला

By Shobhna Jain | Posted on 4th Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 04 अप्रैल, (वीएनआई) भाजपा के बागी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अफ्स्पा कानून को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस तो बाद में अफ्स्पा हटाएगी, आपने तो पहले ही हटा दिया है।

यशवंत सिन्हा ने अफ्स्पा को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भारत सरकार ने कुछ दिन पहले अरुणााचल प्रदेश के चार पुलिस स्टेशन से अफ्स्पा को हटाया था। 32 साल बाद ऐसा किया गया। भाजपा ऐसा करे तो ये देशभक्ति है। वहीं अगर दूसरे लोग इसके बारे में बात करें या विचार करें तो ये सशस्त्र बलों के खिलाफ और देशद्रोही हो जाते हैं। आपका झूठ की दुनिया में स्वागत है। 

गौरतलब है कांग्रेस ने बीते मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करते हुए इसमें सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून की समीक्षा की बात कही है। वहीं भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुए कहा है कि इसे हटाने से सेना और सशस्त्रबलों की मनोदशा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। वहीं अब बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने इसे लेकर फिर से बीजेपी को घेरा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india