हेमंत सोरेन ने कहा राज्य के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Dec 2019 | राजनीति
altimg

रांची, 23 दिसंबर, (वीएनआई) झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन की सरकार बनना तय हो गया है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री होंगे। 

हेमंत सोरेन ने चुनाव परिणाम को अपने पिता और दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन के अथक परिश्रम का फल बताते हुए कहा कि वह हर एक वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा इस राज्य के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा जो एक मील का पत्थर साबित होगा। जिस उम्मीद से लोगों ने हमें वोट दिया है, मैं उनकी उम्मीदें पूरा करने का भरोसा दिलाता हूं। हेमंत सोरेन ने कहा उत्साह का दिन तो है ही, संकल्प लेने का भी दिन है। यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है। उन्होंने कहा जिस उद्देश्य के लिए यह राज्य बनाया गया था, उसे पूरा करने का वक्त आ गया है। उन्होंने राज्य की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार की सभी समुदायों पर नजर रहेगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 6th Aug 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india