रविशंकर प्रसाद ने कहा हमें राजधर्म ना सिखाएं सोनिया गांधी

By Shobhna Jain | Posted on 28th Feb 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 28 फरवरी, (वीएनआई) दिल्ली हिंसा को लेकर हो रही राजनीती के बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस उनको राजधर्म ना सिखाए। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता कल राष्ट्रपति से मिले और हमें राजधर्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने खुद कभी राजधर्म का पालन नहीं किया, कई मौकों पर उसने वादे से पलटने का काम किया है। अब वो हमें राजधर्म बता रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी से कुछ सवाल करने हैं। सोनिया गांधी ये बताएं कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के विस्थापित हैं, जिनको उनकी आस्था के आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा है, उसको लेकर आपकी पार्टी की एक सोच रही है। आपके नेताओं ने बार-बार खुलकर इस पर स्टैंड लिया था।

गौरतलब है कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रपति से मिलने के बाद मनमोहन सिंह ने कहा था कि मौजूदा सरकार राजधर्म को ना भूले। इसी पर प्रसाद ने जवाब दिया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 26th Nov 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india