मदन मोहन झा को बिहार कांग्रेस नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

By Shobhna Jain | Posted on 18th Sep 2018 | राजनीति
altimg

पटना, 18 सितम्बर, (वीएनआई) कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए मदन मोहन झा को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि प्रचार समिति का चेयरमैन अखिलेश प्रसाद सिंह को नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कांग्रेस पार्टी सभी राज्यों में लोकसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई बदलाव करती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में पार्टी आलाकमान ने बिहार प्रदेश कांग्रेस की कमान मदन मोहन झा को सौंपी है। इसके अलावा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रचार कमिटी की कमान सौंपी है जबकि कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर चार लोगों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

बिहार के पूर्व मंत्री मदन मोहन झा की ताजपोशी के कयास कई दिनों से लगाये जा रहे थे और आखिरकार इसपर मुहर भी लग गई। मदन मोहन झा बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और विधान परिषद के सदस्य भी हैं। मदन मोहन झा महागठबंधन की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और पार्टी के पुराने नेताओं में एक हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अज्ञात
Posted on 19th Dec 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india