नई दिल्ली, 22 फरवरी, (वीएनआई) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान मेलानिया ट्रंप के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्कूल दौरे पर नहीं होंगे।
एक जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली के स्कूलों का दौरा करने वाली हैं। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी साथ रहने वाले थे लेकिन सरकार के सूत्रों के अनुसार दोनों शीर्ष नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है।
गौरतलब है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पूरे परिवार के साथ 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। इसी क्रम में उनकी पत्नी 25 फरवरी को दिल्ली के स्कूलों का दौरा करने वाली हैं। मेलानिया ट्रंप स्कूलों में चलने वाली हैप्पीनेस क्लासेस को अटेंड करेंगी। वह करीब एक घंटे तक रुकेंगी। इन क्लासेज में छात्रों को बताया जाता है कि वे कैसे एक-दूसरे के साथ शांति और सौहार्द के साथ रह सकते हैं।
No comments found. Be a first comment here!