पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने किया याद

By Shobhna Jain | Posted on 27th May 2021 | देश
altimg
नई दिल्ली, 27 मई, (वीएनआई) देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 57वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें याद किया है। साथ ही अन्य नेता भी जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर याद कर रहे हैं। 
 
राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को शेयर करते हुए उनका ही कोट ट्वीट करते हुए लिखा, बुराई अनियंत्रित होती है और बुराई ने पूरी व्यवस्था को जहर दिया है। उन्होंने आगे लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उनके विवेकपूर्ण शब्दों को याद कर रहा हूं।
 
वहीं कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, आज हम पंडित जवाहरलाल नेहरू को सम्मानित करते हैं, जिन्होंने भारत और दुनिया के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया है। वे महान बुद्धि के व्यक्ति थे, आधुनिक भारत के निर्माता और सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने भारत की आजादी, लोकतंत्र और आगे के विकास के लिए जोरदार लड़ाई लड़ी थी।गौरतलब है 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

रिवॉर्ड
Posted on 4th May 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india