कपिल सिब्बल ने अनुराग ठाकुर के नारों पर भाजपा पर बोला हमला

By Shobhna Jain | Posted on 28th Jan 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 28 जनवरी, (वीएनआई) कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के 'देश के गद्दारों को, गोली मारो..' के नारे लगवाने पर गुस्सा और हैरानी जताई है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने आज कहा, ये महात्मा गांधी का भारत नहीं है। इस तरह के नारे कि देश के गद्दारों को, गोली मारों... इन नारों की शुरुआत भाजपा ने ही की है। ये नारा लगातार भाजपा की रैलियों में लगा है। गोली मारने का क्या मतलब है? मैं हैरान हूं कि अब तक इस पर ना तो पुलिस ने और ना ही चुनाव आयोग ने कोई एक्शन लिया है।

गौरतलब है दिल्ली के रिठाला में  सोमवार को भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में रैली करते हुए अनुराग ठाकुर ने  'देश के गद्दारों को...' के नारे लगवाए थे। वहीं इन नारों पर विपक्षी दलों ने कड़ा एतराज जताते उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की भी मांग कुछ लोगों की ओर से की गई है। जबकि दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने इसका संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india