नियंत्रित रेखा पर पाकिस्तान ने तीन दिन में 40 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By VNI India | Posted on 27th Apr 2025 | देश
पाकिस्तान

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (वीएनआई) जम्मू कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद से पिछले तीन दिनों में पाकिस्तानी सेना ने 40 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। 

भारतीय सेना ने आज कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कल रात भी एलओसी के पार भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। गौरतलब है पाकिस्तानी सेना ने बीते शनिवार को लगातार दूसरे दिन नियंत्रण रेखा पर कई जगहों पर गोलीबारी की है। वहीं पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच लगातार तीसरी रात गोलीबारी हुई। 

भारतीय अधिकारियों ने दावा किया है कि इन गोलीबारी की घटनाओं से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है, जिससे फरवरी 2021 के संघर्ष विराम समझौते यानी 'सीजफायर एग्रीमेंट' को लेकर खतरा पैदा हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत जल्द ही 'सीजफायर एग्रीमेंट' को खत्म करने का फैसला लेने वाली है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 29th Oct 2026
Today in History
Posted on 29th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

trophy
Thought of the Day

Posted on 3rd Nov 2025

kishor
Today in History

Posted on 13th Oct 2026

salman
Today in History

Posted on 27th Dec 2025

Thought of the Day
Posted on 28th Jun 2025
Thought of the Day
Posted on 4th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Apr 2026
Thought of the Day
Posted on 27th Apr 2026
Today in History
Posted on 2nd Dec 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india