राजधानी दिल्ली में आज धूपभरी सुबह, दिन में आंशिक बदली छाई रही

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Mar 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 2 मार्च (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धूपभरी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है। सुबह 8.30 बजे हवा में आद्र्रता का स्तर 73 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और एनसीआर में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि दिन में आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी और शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते बुधवार का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india