डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सड़क मार्ग से पंचकुला अदालत के लिए रवाना

By Shobhna Jain | Posted on 25th Aug 2017 | देश
altimg

चंडीगढ़, 25 अगस्त (वीएनआई)| धार्मिक संगठन डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह आज अपने मुख्यालय से हरियाणा की पंचकुला स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ कारों में सवार उनके समर्थकों का भारी काफिला भी है। 

गुरमीत राम रहीम की पूर्व महिला शिष्या द्वारा लगाए गए कथित दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में गुरमीत राम रहीम को निजी तौर पर अदालत में पेश होने को कहा गया है। सीबीआई की विशेष अदालत चंडीगढ़ से 15 किलोमीटर दूर है। इस मामले में सीबीआई की अदालत शुक्रवार दोपहर तक फैसला सुनाएगी।

इससे पहले ऐसा अंदेशा था कि डेरा प्रमुख सिरसा स्थित अपने मुख्यालय से हेलीकॉप्टर के जरिए अदालत पहुंचेंगे। वह सड़क मार्ग से लगभग चार घंटे में पंचकुला पहुंच सकते हैं। हरियाणा पुलिस ने गुरमीत राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा दी है। हरियाणा और पंजाब में बीते 72 घंटों में गुरमीत राम रहीम के मामले में फैसले को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। उनके हजारों की संख्या में समर्थक पंचकुला, सिरसा और अन्य स्थानों पर इकट्ठा हो गए हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 17th May 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india