अमर सिंह ने मायावती के बयान के बाद महागठबंधन पर उठाया सवाल

By Shobhna Jain | Posted on 4th Oct 2018 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 04 अक्टूबर, (वीएनआई) मायावती द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन की संभावना से इनकार के बाद पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। 

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि मायावती सपाईयों द्वारा उनके उपर किए गए अत्याचार को भूली नहीं हैं। साथ ही अमर सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस यह सोच रही है कि वह अकेले भाजपा को हरा देगी तो वह भ्रम में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा का गठबंधन मुझे दिवा स्वप्न लगता है। अमर सिंह ने कहा कि मायावती ने जो बयान दिया है कि वह लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कंग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगी, वह कांग्रेस और महागठबंधन के लिए बड़ा झटका है। शुरुआत में ही महागठबंधन के भीतर दरार साफ तौर पर दिख रही है। मायावती के बयान से साफ है कि वह कांग्रेस की धोखेबाजी को नहीं भूली हैं।  अमर सिंह ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के मन मस्तिष्क में अगर यह विचार है कि वह बिना गठबंधन के अकेले भाजपा को हरा सकती है, तो वह मूर्खों के स्वर्ग में रही है। गौरतलब है मायावती ने कहा कि हम मध्य प्रदेश और राजस्थान में अकेले लड़ेंगे, हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन का प्रश्न ही नहीं उठता है। 

वहीं अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान उपर जो मुकदमे दर्ज किए गए, उसकी वजह से आज भी मायावती अपने आत्म सम्मान की लड़ाई कोर्ट में लड़ रही हैं। उधर आजम खान जैसे दोयम दर्जे के जो नेता हैं वह कहते हैं कि बबुआ जवान हो गया है, गोदी में बैठ जाइए बहन जी, बहुत मजा आएगा। ऐसे आपत्तिजनक बयान देने वाले, बबुआ की जवानी की दुहाई देने वाले, नारी शक्ति का घनघोर अपमान करने वालों, शारीरिक आक्रमण, जबानी आक्रमण को मायावती कैसे भूल पाएंगी। गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीते बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करके कहा था कि बीएसपी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी दिल से चाहते थे कि, बीएसपी के साथ गठबंधन हो लेकिन दिग्विजय सिंह जैसे लोगों ने नहीं होने दिया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india