राजधानी दिल्ली में धूपभरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 28th Sep 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धूपभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक रहा। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। अधिकारी ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना नहीं है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

हीरा
Posted on 11th Jan 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india