अंपायर रफेल को थ्रो से लगी चोट, मैदान से गए बाहर

By Shobhna Jain | Posted on 8th Dec 2016 | खेल
altimg
मुंबई, 8 दिसम्बर (वीएनआई)| भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में कहले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन आज दूसरे सत्र में मैदानी अंपायर पॉल रफेल को चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। मारियस इरसमस को उनकी जगह मैदान पर अंपायरिंग के लिए आना पड़ा। तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी शम्सउद्दीन को संभालनी पड़ी। दरअसल, दूसरे सत्र में 49वां ओवर लेकर आए भारतीय गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज केटान जेनिंग्स ने स्कवायर लेग की तरफ गेंद को खेला। सीमा रेखा के पास खड़े भारतीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार ने गेंद को फील्ड कर थ्रो किया। इसी दौरान गेंद रफेल को उनके सिर के पीछे जा लगी। गेंद लगने के बाद रफेल मैदान पर ही बैठ गए। इंग्लैंड के फिजियो मैदान पर आए और रफेल को मैदान से बाहर ले गए। उनकी जगह तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी संभाल रहे इरसमस को मैदान पर उतरना पड़ा।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 21st Aug 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india