लीबिया में संयुक्त राष्ट्र दोबारा कार्यालय खोलेगा

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Mar 2018 | विदेश
altimg

त्रिपोली, 3 मार्च (वीएनआई)| लीबिया में संयुक्त राष्ट्र सहयोग मिशन के प्रमुख ने ऐलान किया है कि वह कई वर्षो बाद पहली बार लीबिया के पूर्वी शहर बेनगाजी में दोबारा कार्यालय खोलने जा रहा है। 

यूएनएसएमआईएल ने देश की बिगड़ रही सुरक्षा स्थिति की वजह से जुलाई 2014 में लीबिया में अपने कार्यालय से कर्मचारियों को वापस बुला लिया था। यूएनएसएमआईएल के प्रमुख घसन सलामे ने शुक्रवार को पूर्वी लीबिया के 60 से अधिक जनजातीय नेताओं के साथ बैठक के दौरान कहा, "हम बेनगाजी में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय को दोबारा खोलने की तैयारियां कर रहे हैं और मैं आपसे बरका के लोगों के साथ दोबारा संबंध स्थापित करने का वादा करता हूं।"

अधिकारी ने बताया कि बरका ने लीबिया के इतिहास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने समानता पर जोर देते हुए कहा, संयुक्त राष्ट्र असमानता का पक्ष नहीं ले सकता। बेनगाजी बैठक में नेताओं ने संसाधनों के निष्पक्ष बंटवारे का आह्वान करते हुए विकेंद्रीकरण पर जोर दिया और संवैधानिक ढांचे की जरूरत को लेकर अपने विचारों को साझा किया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 7th Aug 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india