नई दिल्ली, 9 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही। मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बौछार पड़ने की संभावना जताई है।सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 73 प्रतिशत रहा।
भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि आसमान में आमतौर पर हल्की बारिश या गरज की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 32 डिग्री सेल्सियस रहा।
No comments found. Be a first comment here!