उप्र में आज आंशिक बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 18th Aug 2017 | देश
altimg

लखनऊ , 18 अगस्त (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। दिन में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में गर्मी व उमस का दौर जारी रहेगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बदली छाई रहेगी और उमस रहेगी। आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी से ऊपर दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23.4 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india