भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 विश्वकप का खिताब जीता

By VNI India | Posted on 8th Mar 2026 | खेल
भारत

अहमदाबाद, 8 मार्च (वीएनआई) टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीता। यह भारत का लगातार दूसरी बार और तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए   निर्धारित 20 ओवरों में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके मारे। वहीं, उनके दूसरे सलामी अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाये, उन्होंने 18 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया था, इन दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने पावरप्ले में ही रिकॉर्ड तोड़ स्कोर बना लिया था। इसके बाद इशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के लगाए। लेकिन अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन ठोककर स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए, वहीं हार्दिक पांड्या ने भी 18 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही, फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसला शुरू हो गया। हालांकि टिम साइफर्ट ने जरूर टीम के लिए संघर्ष किया, लेकिन अर्धशतक पूरा करते ही वह 26 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद न्यूजीलैंड को लगातार झटके लगे और उसकी आधी टीम 72 के कुल स्कोर पर आधी टीम आउट हो गई। 10 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 88 रन था। वहीं अंत मे डैरिल मिचेल ने कुछ प्रयास किया लेकिन वह भी 11 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए और टीम इंडिया ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। आखिरकार कीवी टीम 160 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई और टीम इंडिया ने अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा लिया। बुमराह ने धमाल मचाते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके।  


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 8th Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

bhabha
Today in History

Posted on 30th Oct 2025

phule
Today in History

Posted on 24th Sep 2025

Today in History
Posted on 24th Jul 2025
Today in History
Posted on 31st Dec 2025
Thought of the Day
Posted on 5th Jun 2025
Today in History
Posted on 3rd Dec 2025
Thought of the Day
Posted on 24th Apr 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india