अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

By VNI India | Posted on 24th May 2025 | मनोरंजन
मुकुल देव

नई दिल्ली, 24 मई, (वीएनआई) सन ऑफ सरदार और जय हो जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से धमाका करने वाले बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव का अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री के सभी को दुखी कर दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनेता निधन के वक्त दिल्ली में थे और उनका दोस्त वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि उनकी आकस्मिक मृत्यु क्यों हुई है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक कारण अभी पता नहीं चला है। मुकुल देव अच्छी फैमिली बैकग्राउंड से हैं। उनके भाई राहुल देव काफी मशहूर एक्टर है और उन्होन ढेरों हिंदी फिल्मों में काम किया है। मुकुल देव राहुल के छोटे भाई हैं। वहीं दिवंगत एक्टर मुकुल देव के बड़े भाई एक्टर राहुल देव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि गत 23 मई 2025 की रात को नई दिल्ली में उनके भाई ने आखिरी सांस ली है। वह अपने पीछे बेटी सिया देव को छोड़ गए हैं। 

वहीं अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल और मुकुल की करीबी दोस्त ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा, ''मुझे यकीन नहीं हो रहा है मुकुल, RIP.'' गौरतलब है कि उनके करीबियों को काफी बड़ा झटका लगा है और लोग हैरान हैं कि अचानक ये क्या हो गया। जबकि मुकुल देव के साथ काम कर चुके विंदू दारा सिंह ने इंडिया टुडे के साथ एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा है कि मुकुल खुद को अब बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे।

गौरतलब है मुकुल देव ने अभी तक जो भी फिल्में की हैं उनमें वो काफी कमाल लगे हैं। यही कारण है कि लोग उनका निगेटिव और पॉजिटिव दोनों साइड देखना काफी पसंद करते थे। मुकुल देव ने दस्तक, यमला पगला दीवाना, आर... राजकुमार, जय हो और सन ऑफ सरदार जैसी काफी अच्छी फिल्में की हैं।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

reel
Thought of the Day

Posted on 2nd Jul 2026

ship
Thought of the Day

Posted on 5th Apr 2026

Today in History
Posted on 9th Jan 2026
Today in History
Posted on 22nd Dec 2025
Today in History
Posted on 4th Dec 2025
Today in History
Posted on 8th Nov 2025
Today in History
Posted on 6th Sep 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india