23 साल लंबे करियर के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया सन्यास

By VNI India | Posted on 5th Nov 2026 | खेल
क्रिस्टियानो रोना

नई दिल्ली, 5 नवंबर, (वीएनआई) फुटबॉल की दुनिया में दो दशक से ज्यादा राज करने वाले और मैदान पर गोल के लिए आखिरी मिनट तक लड़ने वाले दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है। वह क्लब फुटबॉल से जुड़े रहेंगे। अब

41 वर्षीय पुर्तगाल के खिलाड़ी रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज के जरिए अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि अब राष्ट्रीय टीम की सात नंबर की जर्सी किसी और को सौंपने का समय आ गया है। नवंबर के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के बाद उनका देश के लिए सफर समाप्त हो जाएगा।

गौरतलब है रोनाल्डो ने अगस्त 2003 में पुर्तगाल के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 234 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और 146 गोल किए। पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। रोनाल्डो के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2016 में उनकी कप्तानी में पुर्तगाल ने पहली बार यूरो कप खिताब जीता है। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम को 2019 और 2025 में यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जिताकर कुल तीन बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि विश्व कप ट्रॉफी जीतने का उनका सपना अधूरा ही रह गया। लेकिन रोनाल्डो ने 2006 से 2026 तक छह फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया। वह छह अलग-अलग विश्व कप संस्करणों में गोल करने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बने। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india