मणिपुर में फिर से हुए हमले में असम राइफल्स के 2 जवान शहीद, 4 घायल

By VNI India | Posted on 19th Sep 2025 | देश
मणिपुर

नई दिल्ली, 19 सिंतबर (वीएनआई) मणिपुर में हिंसा और अशांति के जारी सिलसिले में आज शाम बिष्णुपुर जिले के नमबोल सबल लाइकै इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने असम राइफल्स के जवानों के वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए हैं और चार घायल हो गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर 407 टाटा वाहन से जा रहे थे। शाम करीब 6 बजे जब उनका वाहन नमबोल सबल लाइकै इलाके के पास पहुंचा, तभी अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। समय पर मिली मदद से तीनों घायल जवानों की जान बच पाई।

गौरतलब है कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब 21 सितंबर, 1949 के मणिपुर मर्जर एग्रीमेंट की बरसी को लेकर घाटी-आधारित उग्रवादी संगठनों ने दो दिन बाद यानी 21 सितंबर को बंद का आह्वान किया है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ins
Thought of the Day

Posted on 21st Aug 2026

kid
Thought of the Day

Posted on 7th Sep 2025

forest
Thought of the Day

Posted on 5th Jun 2026

Today in History
Posted on 15th Aug 2025
Today in History
Posted on 4th Jul 2025
Thought of the Day
Posted on 25th Nov 2025
Thought of the Day
Posted on 9th Sep 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india