वेलिंगटन, 19 नवंबर (वीएनआई ) भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड की टीम शुरुआती झटकों के बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स की शतकीय साझेदारी सी संभली और दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 243 रन बना लिए।
पहले दिन का खेल खत्म होने के समय निकोल्स 113 रन और फिलिप्स 94 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। टॉस हार का बल्लेबाजी करनी उतरी न्यूजीलैंड की टीम पर एक समय भारतीय गेंदबाज पूरी तरह हावी रहे और एक समय न्यूजीलैंड ने महज 70 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों के सामने मोर्चा संभालते हुए 173 रन की शतकीय साझेदारी निभाई और आखिरी 5 विकेट भी बचा लिए।
इससे पहले कप्तान और सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम बिना खाता खोले जसप्रीत बुमराह का शिकार बन गए। वहीं डेवोन कॉनवे 4 रन बनाकर अंशुल कंबोज की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच दे बैठे। इसके बाद रचिन रविंद्र 15 और डेरिल मिचेल 1 रन बनाकर आउट हो गए। टॉम ब्लंडेल भी मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मुश्किल परिस्थिति में हेनरी निकोल्स ने धैर्य से खेलते हुए 221 गेंदों में 14 चौके की मदद से नाबाद 113 रन बनाए। दूसरी तरफ ग्लेन फिलिप्स ने भी 182 गेंदों पर 13 चौके की मदद से नाबाद 94 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि अंशुल कंबोज और आकाश दीप को एक-एक सफलता मिली।
No comments found. Be a first comment here!