नई दिल्ली, 3 नवंबर, (वीएनआई) दो बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा रहे स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। साथ ही साथ उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। हालांकि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रखेंगे।
38 वर्षीय ग्लेन मैक्सवेल ने इससे जून 2025 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था । उन्होंने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। करीब 14 साल के करियर में उन्होंने तीनों प्रारूपों में देश का प्रतिनिधित्व किया। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा 2021 में टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट, 149 वनडे और 130 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 7226 रन और 136 विकेट दर्ज हैं। वनडे में उन्होंने 3990 रन बनाए, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके बल्ले से 2897 रन निकले। उन्होंने टी20 में 154 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
No comments found. Be a first comment here!