भगोड़ा विजय माल्या भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच में नजर आया

By Shobhna Jain | Posted on 9th Jun 2019 | खेल
altimg

लंदन, 09 जून, (वीएनआई) लंदन के ओवल मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्वकप मैच में दौरान भारतीय प्रशंसकों के बीच बैंको का कर्ज लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या भी मैच देखते हुए नज़र आया। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज लंदन के किंग्सटन ओवल में लीग मैच खेला जा रहा है और इसी दौरान जैसे कैमरे की नज़र भारतीय दर्शको के बीच गई उसी दौरान माल्या नजर आने से लोगों में कौतुहल का विषय भी बन गया। वहीं मीडिया से बात करते हुए माल्या ने बताया वह यहां पर सिर्फ मैच देखने के लिए आया है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब इंग्लैंड में माल्या टीम इंडिया का मैच देखने के लिए आया हो। इससे पहले भी माल्या को भारत के मैच की दर्शक दीर्घा में देखा गया है। ये विश्व कप भी इंग्लैंड में हो रहा है। गौरतलब है  कि विजय माल्या पर कई बैंकों से पैसा लेकर भागने का आरोप है। कुछ दिन पहले ही माल्या को लंदन की कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। लंदन की अदालत में प्रत्यर्पण के खिलाफ दी गई माल्या की अर्जी खारिज कर दी गई थी। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 9th Feb 2023

Super Easy, Delicious Mango Kulfi
Posted on 18th May 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india