राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु पूर्णिमा पर दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 24th Jul 2021 | देश
altimg

नई दिल्ली, 24 जुलाई, (वीएनआई) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुरु पूर्णिमा की देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, बुद्ध के मूल्यों और सिद्धांतों का इस्तेमाल कर वैश्विक समस्याओं के समाधान करने में मदद मिलेगी और दुनिया एक बेहतर स्थान बदल सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु पूर्णिमा को एक ऑनलाइन संबोधन में कहा है कि बुद्ध के मार्ग पर चलकर भारत ने चुनौती का सामना कर पूरी दुनिया को दिखाया है। उन्होंने कहा, भगवान बुद्ध ने हमें जीवन जीने के 8 मंत्र दिए हैं। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा या धम्म चक्र दिवस भी कहते हैं। उन्होंने कहा, 'आज हम गुरु पूर्णिमा मनाते हैं। आज ही के दिन भगवान बुद्ध ने बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद अपना पहला ज्ञान दुनिया को दिया था। हमारे यहां कहा गया है कि जहां ज्ञान है, वहीं पूर्णता है। 

उन्होंने आगे कहा, सारनाथ में भगवान बुद्ध ने हमें पूरे जीवन का सूत्र बताया था। उन्होंने दुख के बारे में बताया, दुख के कारण के बारे में बताया, ये आश्वासन दिया कि दुख से भी जीता जा सकता है और जीत का रास्ता भी बताया।' उन्होंने आगे कहा भगवान बुद्ध ने हमें जीवन के लिए अष्टांग सूत्र दिए। दो हैं, सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प, सम्यक वाणी, सम्यक कर्म, सम्यक आजीविका, सम्यक प्रयास , सम्यक मन और सम्यक समाधि।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india