पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 30th Jul 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 30 जुलाई, (वीएनआई) पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का देर रात 78 वर्ष की आयु में  निधन हो गया। 

एक जानकारी के अनुसार मित्रा को किडनी में दिक्कत की वजह से कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात 1.30 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी अस्पताल में ही मृत्यु हो गई। वहीँ उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जोकि निगेटिव आया था। गौरतलब है कि सोमेन मित्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह लोकसभा सांसद भी रह चुके थे। सोमेन मित्रा के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अज्ञात
Posted on 14th Jan 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india