अखिलेश यादव गठबंधन नहीं होने पर खुलकर कांग्रेस पर बरसे

By Shobhna Jain | Posted on 15th Mar 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 15 मार्च, (वीएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होन पाने पर पहली बाद खुलकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। 

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होन पाने पर कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रदेश में खुद की जमीन मजबूत करने में पर ज्यादा ध्यान दे रही थी नाकि नरेंद्र मोदी को चुनाव हराने पर। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सच में भाजपा को हराना चाहती है तो उन्हें सपा-बसपा की मदद करनी चाहिए थी और गठबंधन में शामिल होना चाहिए था क्योंकि हम सभी भाजपा को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस को ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जब गठबंधन हुआ तो यूपी कांग्रेस अन्य राज्यों में पार्टी की जीत का जश्न मनाने में जुटी थी।

गौरतलब है उत्तर प्रदेश में जिस तरह से कांग्रेस ने सपा-बसपा गठबंधन को ठेंगा दिखाते हुए अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया और अपने उम्मीदवारों की घोषणा की उसके बाद पहली बार सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर हमला बोला है। वहीं कांग्रेस ने जिस तरह से दूसरी बार उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसके बाद अखिलेश ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद से मेरठ के अस्पताल में मुलाकात के बाद मायावती ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
अज्ञात

Posted on 12th Nov 2015

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india