अखिलेश ने कहा समाजवादियों को सबसे अधिक धोखा कांग्रेसियों ने दिया

By Shobhna Jain | Posted on 24th Apr 2019 | राजनीति
altimg

कानपुर, 24 अप्रैल, (वीएनआई) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चौथे दौर के चुनाव प्रचार के दौरान आज कानपुर में अपने गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में रैली करते हुए कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को घमंडी बताते हुए कहा कि, समाजवादियों को सबसे अधिक कांग्रेस के लोगों ने धोखा दिया है।

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, 'देश में अगर समाजवादियों को कभी किसी ने धोखा दिया है, तो वो कांग्रेस के लोग हैं। कांग्रेस के लोगों ने हमें धोखा दिया है। हालांकि यह बात सही है कि कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन था। हमें नहीं पता था कि कांग्रेस में ज्यादा घमंड है। गठबंधन कुछ नहीं होता है और घमंड बड़ी चीज है। जो कांग्रेस है वही बीजेपी है और जो बीजेपी है वही कांग्रेस है। ये बीजेपी और कांग्रेस के लोग डरा कर राजनीति करना चाहते हैं।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 20th Apr 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india