छग के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया

By Shobhna Jain | Posted on 17th Jul 2017 | राजनीति
altimg

रायपुर, 17 जुलाई (वीएनआई)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने देश के 14वें राष्ट्रपति के चयन के लिए हो रहे चुनाव में आज विधानसभा पहुंचकर वोट डाला। '

भाजपा की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित भाजपा के सभी विधायकों ने अपने वोट डाल दिए हैं। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमने सभी विधायकों से मतदान में भागीदार बनने का आग्रह किया था, यह देश के लिए सबसे बड़ा अवसर है। राष्ट्रपति पद के लिए आज आज विधानसभा भवन में सबसे पहला वोट लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने डाला। मतदान प्रक्रिया अपने निर्धारित समय से शुरू हुई। राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद हैं, वहीं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की ओर से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री रमन सिंह को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया है और पंचायत मंत्री अजय चंद्रकार पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। प्रदेश में 90 विधायक हैं। भाजपा के पक्ष में 50 वोट और कांग्रेस के पक्ष में 40 वोट पड़ने का अनुमान है। प्रदेश से भाजपा प्रत्याशी रामनाथ कोविंद के बढ़त बनाने की उम्मीद है।

कांग्रेस के सभी विधायक मतदान के लिए पहुंचे हैं। राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे मतदान में नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव व मंत्री अजय चंद्राकर बूथ प्रतिनिधि बनाए गए हैं। रविवार को भाजपा विधायकों को मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में मतदान प्रक्रिया की रिहर्सल के साथ मतदान संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई थी।  वहीं, मतदान के दौरान निर्दलीय विधायक डॉ. विमल चोपड़ा अलग ही रंग में नजर आए। विधायक ने जो कुर्ता पहना हुआ था उसमें किसानों के समर्थन व सरकार के विरोध में एक नारा लिखा हुआ था। इस कारण उन्हें बाहर किया गया। कुछ समय बाद वह जैकेट पहनकर पहुंचे और अपना वोट डाला। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अभी मतदान प्रक्रिया जारी है।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है। बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए हुए मतदान पर चर्चा व मानसून सत्र को लेकर रुपरेखा तय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने किसानों के ज्वलंत मुद्दे को लेकर मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बना रखी है, जिस पर भी चर्चा होगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Heal With Heartfelt Forgiveness
Posted on 30th Jun 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india