राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी ने आत्महत्या की कोशिश की

By Shobhna Jain | Posted on 21st Jul 2020 | राजनीति
altimg
चेन्नै, 21 जुलाई, (वीएनआई) पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोष में जेल में सजा काट रही आरोपी नलिनी ने जेल में खुदकुशी की कोशिश की है। 
 
एक जानकारी के अनुसार, नलिनी ने साड़ी से जेल में खुदकुशी की कोशिश की। नलिनी के वकील ने बताया कि नलिनी और अन्य कैदी के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों के झगड़े की बात जेलर तक पहुंच गई थी जिसके बाद नलिनी ने खुदकुशी की कोशिश की। जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। 
 
गौरतलब है कि राजीव की हत्या की दोषी नलिनी 29 सालों से जेल में बंद है। वह तमिलनाडु के वेल्लोर जेल में सजा काट रही हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 14th May 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india