राहुल गाँधी ने कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर जवानों को किया नमन

By Shobhna Jain | Posted on 26th Jul 2020 | राजनीति
altimg
नई दिल्ली, 26 जुलाई, (वीएनआई) भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध को आज 21वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके देश के जवानों को याद किया है।
 
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट कर लिखा कारगिल विजय दिवस पर मैं उन वीरों को नमन करता हूँ जो सब कुछ समर्पित करके भी भारत की रक्षा करते हैं। जय हिंद।। उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है जोकि कारगिल की है। तस्वीर में भारत का तिरंगा झंडा लहरा रहा है और झंडे के नीचे जवान खड़ा है।
 
गौरतलब है आज के दिन भारत के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान की फोज को कारगिल से खदेड़ने में सफलता हासिल की थी और एक बार फिर से कारगिल पर तिरंगे को फहराया था। आज के दिन को पूरा देश कारगिल विजय दिवस के रूप में याद करता है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india