राहुल गांधी के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की

By Shobhna Jain | Posted on 1st Oct 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर, (वीएनआई) उत्तरप्रदेश के हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से आज मिलने जा रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रास्ते में यूपी पुलिस ने रोकने की कोशिश की। वहीं इस दौरान धक्का मुक्की की भी खबर है। 

पुलिस ने इन दोनों को नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की हुई है। इसी धक्का मुक्की में राहुल गांधी जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि, उनके हाथ में चोट आई है। वहीं इस झड़प में कुछ कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई है। 

राहुल गाँधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाइवे पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया गया और मुझे जमीन पर फेंक दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या केवल मोदी जी इस देश में चल सकते हैं? एक सामान्य व्यक्ति नहीं चल सकता है? हमारे वाहन को रोक दिया गया, इसलिए हमने चलना शुरू किया। राहुल गांधी ने कहा है कि धारा 144 में एक आदमी जा सकता है, इसलिए वे अकेले ही जाएंगे लेकिन हाथरस हर हाल में जाएंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 22nd May 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india