प्रियंका गाँधी ने मेरी पीएम मोदी को चुनौती, रेप की घटनाओं पर बोलिए

By Shobhna Jain | Posted on 18th Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 18 दिसंबर, (वीएनआई) झारखंड विधानसभा चुनाव में पाकुड़ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कहा कि मैं उन्हें महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर बोलने के लिए चुनौती देती हूं। 

प्रियंका गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है। झारखंड के अस्तित्व का चुनाव है। जंगल के हजारों रंग होते हैं लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं। वो एक रंग थोपना चाहते हैं। भाजपा झारखंड की संस्कृति को बर्बाद कर देगी, उनको प्रदेश से बाहर करिए। उन्होंने कहा मौजूदा विधानसभा चुनाव राज्य की पहचान को बचाने का है, जिसे भाजपा खत्म कर रही है। उन्होंने कहा यहां खनिज होने के बावजूद गरीबी है। छोटी बच्चियां भात-भात कहकर दम तोड़ रही है। इनकी मौत को भाजपा सरकार झुठलाना चाह रही है। भाजपा ने 12 लाख परिवारों का राशन कार्ड रद्द किया है। ये बेशर्म सरकार है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देती हूं कि सीएनटी-एसपीटी पर बोलिए, दुष्‍कर्म पर बोलिए, गायब रोजगार पर बोलिए। वहीं बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी की ओर से झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस को दी गई चुनौती पर आज प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा कि आप देश के प्रधानमंत्री हैं या बंटवारे के प्रधानमंत्री हैं, इस पर बोलिए। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india