मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jan 2024 | राजनीति
altimg

मुंबई, 14 जनवरी, (वीएनआई) महाराष्ट्र में कांग्रेस के बड़े नेता रहे मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है जब आज से राहुल गाँधी की पदयात्रा शुरू हो रही है।  

मिलिंद देवड़ा ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है। कुछ रिपोर्ट में कयास  हैं कि मिलिंद देवड़ा कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि मिलिंद देवड़ा ने फिलहाल ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया है।

मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर लिखा, आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है...।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट ने आगामी लोकसभा चुनावों में मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने का दावा किया था, जिसका प्रतिनिधित्व 2014 से पहले मिलिंद देवड़ा करते थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 28th Jan 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india