मायावती ने साध्वी प्रज्ञा के 'धर्मयुद्ध' वाले बयान पर कसा तंज

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 22 अप्रैल, (वीएनआई) मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में है। वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने भी साध्वी प्रज्ञा के 'धर्मयुद्ध' वाले बयान पर तंज कसते हुए उन्हें बीजेपी रत्न प्रज्ञा बताया है।

उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री  मायावती ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी व मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वे 'धर्मयुद्ध' लड़ रही हैं। यही है बीजेपी/आरएसएस का असली चेहरा जो लगातार बेनकाब हो रहा है। लेकिन आयोग केवल नोटिसें ही क्यों जारी कर रहा है व बीजेपी रत्न प्रज्ञा का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा है? मीडिया की जबर्दस्त आलोचनाओं के बावजूद चुनाव आयोग अगर जनसंतोष के मुताबिक निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है तो यह देश के लोकतंत्र के लिए बड़ी चिंता की बात है व इस गिरावट के लिए असली जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि बीजेपी व पीएम मोदी हैं जो गंभीर चुनावी आरोपों से घिरे हैं।'

गौरतलब है साध्वी प्रज्ञा द्वारा मुंबई आंतकी हमले में शहीद हुए एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भाजपा बैकफुट पर है। हालांकि आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि साध्वी प्रज्ञा को झूठे केस में फंसाया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 12th Jan 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india