दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 54 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

By Shobhna Jain | Posted on 18th Jan 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 18 जनवरी, (वीएनआई) दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने आखिरकार आज अपने उम्मीदवारों पहली लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में 54 नामों की घोषणा की गई है। 

कांग्रेस की आज जारी पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी की बागी अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया गया है। वहीं अमरिंदर सिंह लवली को गांधीनगर विधानसभा से टिकट दिया है। जबकि आप पार्टी से आज ही कांग्रेस में शामिल हुए आदर्श शास्त्री को टिकट दिया गया हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को मंगोलपुरी और देवेंद्र यादव को बादली से टिकट दिया गया है। इसके आलावा पहली सूची में पड़पड़गंज से लक्ष्मण रावत आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मंत्री एके वालिया को कृष्णा नगर से टिकट दी गई है। कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद को संगम विहार से टिकट दिया गया है।  बल्लीमारान से हारून यूसुफ को और सीलमपुर से चौधरी मतीन अहमद को टिकट दिया है।

गौरतलब है कांग्रेस पार्टी ने आज अपनी पहली लिस्ट में अब तक 10 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं  आप पार्टी ने 7 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने अब तक 4 महिला प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। वहीं दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india