मनमोहन सिंह को ममता ने जन्मदिन की बधाई दी

By Shobhna Jain | Posted on 26th Sep 2017 | राजनीति
altimg

कोलकाता, 26 सितम्बर (वीएनआई)| टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। 

ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, "मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

मनमोहन सिंह मंगलवार को 85 साल के हो गए। वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान 2004 से 2014 के बीच प्रधानमंत्री रहे। उनका राजनीतिक करियर 1991 में शुरू हुआ, जब उन्हें प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में देश का वित्त मंत्री बनाया गया था। सिंह ने उसी वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारीकरण व निजीकरण पर जोर दिया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india